हरियाणा के 11 शहरों में खराब हुई आबोहवा, दिवाली के बावजूद नहीं पड़ा ज़्यादा असर; आज ऐसा रहेगा वेदर

पानीपत | अमूमन त्योहारों के समय, खास तौर पर दिवाली के त्यौहार के समय वायु प्रदूषण से हालात काफी खराब हो जाते हैं. अबकी बार दिवाली से पहले ही हरियाणा की ज्यादातर शहरों में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था, लेकिन त्यौहार बीत जाने के बावजूद प्रदूषण (Haryana Pollution Level) का स्तर सुधरा हुआ नजर आ रहा है. हवाओं के चलते प्रदूषण का स्तर सुधरा है.

Air Pollution

आज ऐसा रहेगा मौसम

वर्तमान में प्रदेश में मौसम स्थिर बना हुआ है. सुबह- शाम ठंड और दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है. आज प्रदेश का न्यूनतम तापमान 22.05 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. प्रदेश में वर्तमान में AQI 117 के आसपास दर्ज किया गया है. इसे संतोषजनक स्तर से थोड़ा ऊपर माना जाता है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

प्रमुख शहरों का ऐवरेज AQI

शहर AQI
अंबाला 112
बहादुरगढ़ 311
भिवानी 289
चरखी दादरी 280
धारुहेड़ा 162
फरीदाबाद 257
फतेहाबाद 206
गुरुग्राम 353
हिसार 263
जींद 256
कैथल 190
करनाल 316
कुरुक्षेत्र 235
नारनौल 162
पलवल 129
पंचकूला 116
पानीपत 187
रोहतक 250
सिरसा 252
सोनीपत 294
यमुनानगर 146
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts