चंडीगढ़ | हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है. एक ओर घना कोहरा जनजीवन की समस्या बढ़ा रहा है. दूसरी ओर ठंडी शीत हवाएं चल रही है. उत्तरी हवाओं के साथ कोहरे ने हरियाणा, एनसीआर में ठंड का डबल अटैक कर दिया है. इसके अलावा. प्रदेश के कई इलाकों में धुंध और कोहरे के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है.

प्रदेश में हिसार शहर का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. शहर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा है जो समान्य से 6.1 डिग्री अधिक रहा है. पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और सबसे न्यूनतम तापमान नारनौल में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
शीतलहर चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने वाला है. 3 जनवरी और 4 जनवरी को कई स्थानों पर घना कोहरा छाने और कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. 5 जनवरी के बाद कोहरे कुछ कमी होने की संभावना है, लेकिन धुंध की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना भी जताई है.
तापमान में लगातार गिरावट
आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में ठंड का दौर निरंतर जारी रहेगा, जहां कोहरा नहीं होगा, वहां पाले की स्थिति देखने का मिलेगी. जहां धुंध कोहरा रहेगा, वहां दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है.