दिल्ली- एनसीआर में आज फिर झमाझम बारिश के आसार, 11 जुलाई तक मौसम रहेगा कूल; पढ़ें IMD की ताज़ा अपडेट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के इलाकों के निवासियों के लिए राहत भरी खबर आ रही है. दरअसल, मौसम विभाग द्वारा इन इलाकों में फिर से झमाझम बरसात की आशंका जताई गई है. बता दें कि कल रात भारी बरसात हुई, जिसके बाद आज फिर से मानसून मौसम को खुशनुमा बनाए हुए है. आज रविवार को छुट्टी के दिन दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में भारी से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा इन इलाकों में आज तेज बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Barish Mausam Rain Weather 1

11 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

बीते 24 घंटे से हो रही बरसात के चलते तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है. हालांकि, अभी भी उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज भी यदि बरसात होती है, तो भी उमस से राहत मिलने की संभावना कम है.

यह भी पढ़े -  आमजन पर चलेगा महंगाई का चाबुक, इतने रुपए तक और बढ़ेगी पेट्रोल- डीजल की कीमतें

वर्तमान में दिल्ली सहित एनसीआर के इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के लिए मौसम विभाग द्वारा 11 जुलाई तक लगातार बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है. यहां 11 जुलाई तक गरज- चमक के साथ बादल छाए रहेंगे, बरसात होगी और 15 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

उमस में होगा इज़ाफ़ा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आर.के. जेनामणि ने जानकारी दी कि वर्तमान में दिल्ली- एनसीआर में अच्छी बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में हल्की, तो कुछ में भारी बरसात की संभावना बनी हुई है. 11 जुलाई तक बरसात का इसी प्रकार का बना रहेगा. उन्होंने यह भी बताया कि यदि बरसात के बीच तेज धूप निकलती है, तो उमस में और भी ज्यादा इजाफा हो सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts