हरियाणा के इन सात जिलों में आज बारिश के आसार, तापमान में होगी गिरावट; पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून की वापसी के बाद से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी. दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास भी हो रहा है. वहीं, सुबह और शाम तापमान में गिरावट होने के कारण हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है. आज हरियाणा में न्यूनतम तापमान 25.46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

weather barish 1

आज इन जिलों में बरसात के हैं आसार

आज अधिकतम तापमान 31.88 सेल्सियस रहने की संभावना है. कल 8 अक्टूबर को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 25.13 डिग्री जब अधिकतम तापमान 36.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को 7 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट जारी हुआ है. आज प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में बारिश के आसार बताए गए हैं. इस दौरान गरज- चमक की भी संभावना बनी हुई है. बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज़ की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts