हरियाणा में बारिश के बाद हवा में बदलाव से ठंड में बढ़ोतरी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हुई. वही बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से हल्की धुंध भी छायी रही. उत्तर- पश्चिमी हवाओं ने भी अपना असर दिखाया, जिससे रातें पहले के मुकाबले अधिक ठंडी रही.

weather barish

तापमान में उतार- चढ़ाव

अगर तापमान की बात करें तो हरियाणा के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है जिसमें सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, पानीपत और महेन्द्रगढ़ शामिल है. धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कल अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट का अहसास हुआ.

राज्य के अंबाला जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो कि 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा है. गुरुग्राम में 26.7 डिग्री, भिवानी में 26.2 डिग्री और रोहतक में 23.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत जिले में रहा जोकि 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिसार में 9.1 डिग्री, करनाल में 10.1 डिग्री, नारनौल में 10.1 डिग्री और गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में 19 से 23 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है. कल से हवा में बदलाव आने की संभावना है, पहले पूर्वी हवाएं चल रही थी जो अब बदलकर उत्तर व उत्तर पश्चिमी हो जाएगी. हवा में बदलाव आने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. 20 फरवरी के बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और सूर्य की चमकदार धूप खिलेगी. तापमान में उछाल देखने को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.