हरियाणा में जारी रहेगा ठंड का सितम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर बनेगा बारिश का माहौल

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहा है. घने कोहरे के साथ- साथ उत्तर- पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने दिन और रात के समय ठिठुरन बढ़ा दी है. दिन में चमचमाती धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है. घनी धुंध के कारण दृश्यता महज 30 मीटर रह गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहन की आवाजाही कम दिखाई दी.

Cold Weather Mausam Thanda

हरियाणा सबसे ठंडा जिला

तापमान की बात करें तो हिसार शहर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा है. यहां रात का तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस आ गया है जोकि सामान्य से 3.6 डिग्री कम है. घनी धुंध के कारण हिसार आने- जाने वाली ट्रेनों और बसों का शेड्यूल बिगड़ गया है. यात्रियों को घंटो तक इंतजार करना पड़ रहा है. हिसार से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले बसें धुंध के कारण 1 से डेढ़ घंटा लेट रही है.

अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, फरवरी के दूसरे सप्ताह तक ठंड अपने तेवर दिखाएगी. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 6 और 7 फरवरी को हल्की बादलवाई रहने तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

9 फरवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 9 फरवरी की रात व 10 फरवरी को राज्य में हल्की बादलवाई तथा कहीं- कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबादी या हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद, राज्य मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा और उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.