हरियाणा में बढ़ने लगा दिन और रात का तापमान, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम आमतौर पर खुश्क बना हुआ है. सुबह- शाम की ठंड के बीच दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है. ऐसे में जनजीवन में वायरल बुखार और खांसी- जुकाम की समस्या बढ़ रही है. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में ओर उछाल आने की संभावना है जिससे गर्माहट ओर बढ़ सकती है जो लोगों के लिए काफी चुनौती भरी रहने वाली है.

Barish Weather Mausam

अगर तापमान की बात करें तो राज्य में तापमान में उतार – चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सबसे अधिक तापमान राज्य के नूहं में दर्ज किया गया है जोकि 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा है. अगर न्यूनतम तापमान की राज्य के सोनीपत जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है जोकि 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा है.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राज्य के कई इलाकों मे बारिश होने की संभावना है. 1 मार्च को भी इसका असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. 2 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन उत्तर और उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़े -  HSSC के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की नई तैनाती, CM Office में मिली अहम जिम्मेदारी

फसलों पर प्रभाव

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ता तापमान कही न कही गेहूं की फसल पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है क्योंकि इस समय फसल बालियां बनने और दाने भरने की अवस्था में है. अधिक तापमान रहने से दाने पतले रहेंगे जिसका प्रभाव सीधा उत्पादन पर पड़ेगा. इसीलिए किसानों को सलाह है कि फसलों में हल्की नमी बनाए रखें ताकि तापमान के नाकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.