हरियाणा में बारिश के साथ हुआ दिन का आगाज, अगले कुछ घंटों में इन जिलों में बरसेंगे बदरा

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. सुबह 4 बजे से ही राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ. राज्य के सोनीपत, कैथल, महेन्द्रगढ़ और हिसार जिले में हल्की बारिश हुई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 मार्च को राज्य के कई जिलों में में येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और कही-कही ओले भी गिर सकते है.

Barish Rain Weather Mausam

मौसम विभाग की ओर से जींद, कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में ओरेंज अर्ल्ट जारी किया गया है. इसके अलावा हिसार, भिवानी, गुरुग्राम, पलवल, महेन्द्रगढ़, नूहं, सोनीपत रोहतक, झज्जर और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बदलते मौसम को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई कि कटी हुई फसल को तिरपाल से ढकने का प्रबंध करें.

अगले दिन घंटे में बारिश की संभावना

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा अल्पअवधि मौसम के पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 3 घंटों मे चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला/ चंडीगढ़, यमुनानगर, सोनीपत,पानीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम जिलों में कहीं- कहीं हवाओं व गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 11 सौ से अधिक प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन, 63 के MIS पोर्टल बंद; नए एडमिशन पर तत्काल रोक

20 मार्च तक रहेगा मौसम खराब

मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को राज्य में तेज बारिश और 30 से 40 KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही ओले भी गिर सकते है. 18 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 19 से 21 मार्च के दौरान पूरे अंधड़ के साथ मध्यम बारिश और कई हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है.

बदलते मौसम और ओलावृष्टि को ध्यान में रखते हुए मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बारिश और आंधी के दौरान घर के अंदर रहे और बिजली उपकरणों से दूर रहे. इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को बाहर न जाने दे. इसके अलावा पशुओं को रात के समय छत के नीचे रखे और उन्हें गीला चारा देने से बचाव करें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.