हरियाणा में दिखा ठंड का कहर: छाया घना कोहरा, इन जिलो में रेड अलर्ट जारी; पढ़े दिनभर का मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा से लेकर दिल्ली तक घना कोहरा छाने लगा है. आज भी सुबह से कोहरा छाया हुआ है. गुरुवार की रात करीब साढ़े 8 बजे कोहरे ने शहरों को अपनी चादर में लपेट लिया था. मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी रेड अलर्ट जारी किया है और प्रदेश में घना कोहरा रहने की संभावना जताई है. साथ ही, नए साल के पहले दिन अगले तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा.

Sardi Cold Weather 1

सड़कों पर रेंगते नजर आये वाहन

सुबह और रात में अधिक कोहरा होने के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इससे दिन और रात के बीच का अंतर भी बहुत कम रह जाता है. दोनों तापमानों के बीच अंतर केवल पानीपत में 3 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 3.2 डिग्री, करनाल में 3.4 डिग्री और रोहतक में चार डिग्री रहा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

30 दिसंबर को आएगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 29 से 31 दिसंबर के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है. ताजा पश्चिमी मंडल 30 दिसंबर को सक्रिय हो रहा है. इसका असर पश्चिमी हिमालय पर पड़ सकता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, 4 से 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.