हिसार, Haryana Mausam News | हरियाणा में इस बार मानसून ने खासा असर दिखाया है. राज्य के लगभग सभी जिलों में वीकेंड से लेकर सोमवार सुबह तक बारिश देखने को मिली. इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया. कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा.
मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. हालांकि, बीच- बीच में उमस की स्थिति भी बनी रह सकती है.
18 जुलाई तक रहेगा ऐसा मौसम
मौसम विभाग ने 15 से 18 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती हवाओं के सिस्टम के कारण यह बारिश हो रही है. इससे हरियाणा में नमी पहुंच रही है. विभाग ने फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल और मेवात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. सामान्यतः इस सीजन में जहां 117.7 एमएम बारिश होती है. इस बार अब तक औसतन 162.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 38% अधिक है.
इन जिलों में बने रहेंगे बारिश के आसार
आज 15 जुलाई को हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में बारिश के आसार हैं.
16 जुलाई को भी भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, हिसार, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना है.
इसी प्रकार 17 और 18 जुलाई को भी लगभग पूरे हरियाणा में बारिश होने के आसार जताए गए हैं.
