हरियाणा में मिलेगी अब गर्मी से राहत, आज इन शहरो में दिनभर छाए रहेंगे बादल

चंडीगढ़। अप्रैल के महीने में गर्मी दिनों दिन बढ़ रही है. तपती धूप लोगों को परेशान के साथ बीमार भी कर सकती है. वहीं तेज बारिश को लेकर हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है.

badal cloud

आईएमडी द्वारा जानकारी दी गई है कि हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही धूल भरी आंधी की आशंका भी जताई गई है. इसके बावजूद गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन गर्मी में थोड़ी राहत होगी. मंगलवार 26 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. प्रदेश के सभी हिस्सों में रविवार को तापमान 38 डिग्री से 43 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा.

सोमवार को मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार केवल सोमवार को ही बादल छाए रहेंगे इसके बाद मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ सकती है. प्रदेश में सप्ताह के अंत में हीट वेव परेशान कर सकती है. पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण गर्मी बढ़ती रहेगी. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को तापमान गर्म रहा जैसे अंबाला 39,भिवानी 41 ,चरखी दादरी 43.1, चंडीगढ़ 37.6, फरीदाबाद 41, गुरुग्राम 42, फतेहाबाद 43.6, हिसार 39.8, झज्जर 43.4, रेवाड़ी 43. 3, रोहतक 39.3 और सिरसा 39.5 डिग्री सेल्सियस.

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में असर पड़ सकता है. वही राजस्थान में चलने वाली गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्रों का तापमान भी बढ़ सकता है. इसके साथ ही मई में तापमान के बढ़ने की संभावना भी जताई गई है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.