हरियाणा में दोबारा सताएगी गर्मी, 27 से फिर शुरू होगा बारिश का दौर; पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में जबरदस्त गर्मी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया. बीते 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली. सिरसा जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई. यहां की सड़के जलमग्न नजर आई, जबकि बाकी जिलों में भी बारिश के कारण तापमान में कमी देखने को मिली.

badal cloud

प्रदेश के नारनौल, गुरुग्राम, करनाल, रोहतक, हिसार और पानीपत में भी अच्छी बारिश देखने को मिली. इस कारण मौसम सुहावना हो गया. लेकिन अब फिर से एक बार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

प्रदेश के हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा 21 जून को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में आमतौर पर 22 से 26 जून के बीच मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

कहीं- कहीं हल्के बादल भी देखने को मिलेंगे. बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण 26 जून की रात से मौसम में बदलाव होगा. इस कारण प्रदेश में 27 जून से प्री- मानसून बारिश देखने को मिलेगी. एक बार फिर से दिन के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts