हरियाणा में 2 दिन गरज- चमक और आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम लगातार करवटें ले रहा है. लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन में तेज धूप और शाम को बारिश का सिलसिला जारी रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे राज्य में तेज बारिश, धूलभरी आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

BARISH

लगातार हो रही बारिश का असर दिन और रात के तापमान पर भी हुआ है. दिन के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान भिवानी जिले में दर्ज किया गया है जो कि 33 डिग्री सेल्सियस रहा है. अंबाला, करनाल, हिसार और गुरुग्राम समेत अधिकतर जिलों में तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहा है.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

अगर न्यूनतम तापमान पर नजर डाले तो न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में दर्ज किया गया है. हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  मियावाकी तकनीक से हरा- भरा बनेगा हरियाणा, 298 करोड़ से लगेंगे 20 लाख नए पौधे

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले तीन दिन मौसम तेजी से बदलेगा. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा, जिसका प्रभाव हरियाणा में देखने को मिलेगा. इस दौरान प्रदेश में आंशिक बादल छाएं रहेंगे और गरज- चमक के साथ तेज बारिश होगी. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के आसार है.

मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 5 और 6 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम में बदलाव होगा. इस बदलाव के चलते तापमान में हल्का उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.