चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम बार- बार करवटें बदल रहा है. कल दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद देर रात को बारिश का सिलसिला शुरू हुआ. इस दौरान हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और भिवानी सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी 5 जिलों पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, पलवल, नूहं, रेवाड़ी, नारनौल और कैथल में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम के बदलाव का सीधा असर गेहूं कटाई के साथ खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ सकता है.
हरियाणा में किसानों को सलाह
बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों को देखते हुए किसानों से सलाह है कि यदि फसल कट चुकी है तो उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए. मंडियों में अपनी फसल को खुले में न छोड़े, तिरपाल से ढककर रखें या वेयरहाउस में शिफ्ट करे. खराब मौसम के चलते कच्चे छप्पर और बिजली के खंभों से दूर रहे और पशुओं को खुले में न रखकर छत के नीचे रखे.
आगे जाने मौसम का हाल
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने के अनुसार राज्य में बार- बार मौसम बदलने की संभावना है. अप्रैल में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिसका असर हरियाणा में दिखाई देगा. 7 और 8 अप्रैल के दौरान राज्य में तेज गति की हवाओं, आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज- चमक के साथ 1- 2 स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां हो सकती है.
9 अप्रैल को भी राज्य के उत्तरी हिस्सों में बारिश हो सकती है. 11- 12 अप्रैल को एक ओर सिस्टम सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में अंधड़ और बूंदाबांदी के आसार है. कुल मिलाकर अप्रैल के महीने में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.