हरियाणा के इन 10 जिलों में आज होगी बारिश, अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़, Haryana Mausam | हरियाणा में मानसून सीजन की शुरुआत से ही मौसम सुहावना बना हुआ है. बादलों और बारिश की आंख मिचौली जारी है, जिससे कहीं राहत तो कहीं उमस से परेशानी बनी हुई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर मौसम खराब रहने की संभावना जताई है.

Barish Weather Mausam

इन जिलों में होगी तेज बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल में तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं. वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

19 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और अंबाला में बूंदाबांदी के आसार हैं.

20 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है जबकि कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में मध्यम बारिश की संभावना है. इसी दिन कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

21 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts