Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | बीते दिनों हरियाणा में बारिश न होने के कारण लोगों को एक बार फिर उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है. जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

weather barish 1

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों के सभी स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही, दक्षिण और दक्षिण- पूर्व हरियाणा (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत) के जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में भी भारी बारिश को देखते हुए उत्तरी हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण- पूर्वी हरियाणा के सभी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों (फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी, चरखी दादरी) में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!