चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है. हल्की बूंदाबादी के साथ तापमान में गिरावट हुई हुई है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है. बारिश के बाद प्रदेश में हिसार की राते सबसे ठंडी रही है. शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जोकि सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है.
प्रदूषण के स्तर में गिरावट
मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद शहर में प्रदूषण के स्तर में गिरावट हुई है. बता दें कि मंगलवार की रात को 1.2 MM बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के एक्यूआई लेवल में भी सुधार हुआ है. सीपीसीबी के रिकॉर्ड के अनुसार, शहर का एक्यूआई अधिकतम 135 और न्यूनतम 103 पर पहुंचा है. काफी समय के बाद यह एक्यूआई रिकार्ड हुआ है.
इस दिन होगी बारिश
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया है कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 5 नवंबर को राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान बीच- बीच में बादल छाए रहने और गरजने की भी संभावना है. इसके साथ ही, हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है. 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है.
