हरियाणा में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा समां

चंडीगढ़ | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, आज 6 अगस्त को हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुबह 10 बजे तक अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना फ्लैश अलर्ट के माध्यम से जताई गई है. मानसून की रिमझिम बारिश त्योहारों के माहौल को और भी खुशनुमा बना रही है.

BARISH 2

इस बार सामान्य से अधिक हुई बारिश

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 7 अगस्त से बारिश का दौर थोड़ा धीमा पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार हरियाणा में सामान्य से 21% अधिक वर्षा दर्ज की गई है. अब तक प्रदेश में 281 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर 5 अगस्त तक 233 एमएम बारिश होनी चाहिए थी. यमुनानगर में सबसे ज्यादा 585.9 एमएम और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई. वहीं, कैथल में सबसे कम 143.9 एमएम बारिश हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

6 से 9 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

आज 6 अगस्त को मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद और कैथल में 0 से 25% तक बारिश की संभावना है. कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी में 25 से 50% तक, जबकि अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75% तक वर्षा हो सकती है.

7 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत और सोनीपत में मौसम साफ रहने के आसार हैं. वहीं, अन्य जिलों में 0 से 50% तक बारिश की संभावना है. इसी तरह 8 और 9 अगस्त को भी हरियाणा के कई जिलों में बरसात के आसार जताए गए हैं.

 

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts