हरियाणा के इन इलाकों में बारिश से मौसम बना सुहावना, पढ़े अब कैसा रहेगा मौसम का ताज़ा मिजाज

हिसार | हरियाणा में एक कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस कारण बुधवार को प्रदेश के अंबाला, पानीपत, करनाल, पंचकूला और यमुनानगर में दोपहर के बाद हल्की बारिश देखने को मिली. प्रदेश में एक और जहां कई जगह ओले गिरे, वहीं दूसरी ओर दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में लू भी चली. यहां लू के दौरान तापमान 45 डिग्री को भी पार कर गया. विशेषज्ञों के अनुसार इस डिस्टरबेंस का असर 8 जून तक देखने को मिलेगा.

BARISH

8 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

इस विषय में जानकारी देते हुए मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 6 जून को आंधी, गरज- चमक और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 7 जून को धूल भरी आंधी, गरज- चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 4 जून की रात को सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ का असर 8 जून तक देखने को मिलेगा. इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी- दक्षिणी जिलों में तेज आंधी, बारिश और कहीं- कहीं ओले गिरने की संभावना है. इससे तापमान में भी कमी आएगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कल ऐसा रहा प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

  • नूंह- 45.6
  • फरीदाबाद- 45.3
  • जगदीशपुर, सोनीपत- 45.3
  • रोहतक- 45.3
  • महेंद्रगढ़- 45.2
  • सिरसा- 45.2
  • पांडू पिंडारा, जींद- 45.1
  • बालसमंद, हिसार- 44.6
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts