हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि; किसानों की बढ़ी चिंता

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है. हल्की गुलाबी ठंड के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली है. कल हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. प्रदेश में कल सबसे तेज बारिश रेवाड़ी में हुई जहां जमकर ओले गिरे. गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, सिरसा, नारनौल और महेन्द्रगढ़ में भी अधिक बारिश देखने को मिली.

Olabrishti Hailstrom Ola

मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और कही- कहीं ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.खासकर प्रदेश के उत्तर और पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत में ज्यादा असर देखने को मिलेगा जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ बारिश होने की संभावना है. इससे दिन के तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने के आसार है.

हरियाणा में किसानों को हिदायत

मौसम में आए इस बदलाव और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए विशेष हिदायत दी है. उन्होंने बताया है कि तेज हवा और अंधड़ के दौरान खेतों में पानी न दे वरना फसल गिरने का खतरा बढ़ सकता है. इसके साथ ही, उर्वरक या कीटनाशकों का छिड़काव अभी के लिए टाल दें और कटी हुई फसल को खुले में न छोड़े उसे तिरपाल से ढके या सुरक्षित वेयरहाउस में पहुंचाएं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल, 4- 5 सितंबर को बारिश का अलर्ट; अभी भी रेड जोन में 7 जिले

यदि खेतों में पानी जमा होता है तो मेड़ काटकर पानी निकालने का रास्ता बनाएं. ओलावृष्टि के समय पेड़ों, बिजली के खंभों या कच्चे छप्पर के नीचे खड़े होने से बचें ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 19 से 21 मार्च तक पूरे हरियाणा और दिल्ली- एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. 21 मार्च को विशेष रूप से उत्तरी जिलों में प्रभाव अधिक रहेगा, यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.