हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बादलवाही और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में अप्रैल की शुरुआत ठंड के साथ हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है. सुबह से ही उमस और दिन में भारी तपिश लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है. अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में आकर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है. दिन के साथ- साथ रात का तापमान भी धीरे- धीरे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल के बाद गर्मी ओर ज्यादा तपाएगी.

Barish Weather Mausam Badal

प्रदेश में रोहतक और फरीदाबाद सबसे गर्म रहे है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे दिन में लू जैसे हालात बनने लगे है. वही हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, नूहं और जींद में तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा है, जिससे यहां भी दिन में तपिश बढ़ गई है. बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्मी के तेवर साफ दिखाई पड़ रहे है.

हरियाणा मौसम अपडेट

अगर न्यूनतम तापमान पर नजर डाले तो इसमें हल्की बढ़ोतरी हुई है. औसतन न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की गई है, जिससे रातें पहले की तुलना में गर्म और उमस भरी रही है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. गुरुग्राम, फरीदाबाद और सिरसा जैसे इलाकों में रात का तापमान अधिक रहा है, जिससे यहां गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में व्यापारियों के लिए बीमा योजना शुरू, 50 रुपए के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर मिलेगी लाखों रुपए की आर्थिक मदद

आगे जाने मौसम का हाल

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय।हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में 20 अप्रैल तक मौसम मे उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज मौसम शुष्क रहने वाला है, लेकिन 17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राज्य में बादलवाई देखने को मिलेगी. इस दौरान गरज- चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी और हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है. 19 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी ओर बढ़ेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.