हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, किसानों की बढ़ी चिंता

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है. सुबह के समय हल्की ठंड के साथ छिटपूट बूंदे, दिन में तेज धूप और शाम को बादलवाई देखने को मिल रही है. कल अचानक बदले मौसम के मिजाज ने सुनहरी फसल की कटाई में जुड़े किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी, हालांकि सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जिससे किसानों ने गेहूं की कटाई और कढ़ाई के काम में तेजी कर दी.

BADALMOUSAMCLOUD

मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 13 और 14 अप्रैल को राज्य में दिखेगा.

हरियाणा में मौसम अपडेट

रात को करनाल के तरावड़ी- नीलोखेड़ी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे. लगातार 20 मिनट हुई बारिश और ओलों से जमीन पर सफेद चादर बिछ गई. निरंतर बदलते मौसम के कारण राज्य में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य से नीचे बना हुआ है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गुरुग्राम में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वही न्यूनतम तापमान में औसतन 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास ही है. राज्य के गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में व्यापारियों के लिए बीमा योजना शुरू, 50 रुपए के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर मिलेगी लाखों रुपए की आर्थिक मदद

अभी लू से राहत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आज रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में 13 और 14 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इसके प्रभाव से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और यमुनानगर के आसपास जिलों में बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. अभी राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में लू चलने की कोई संभावना नहीं है.

अब धीरे- धीरे पश्चिमी शुष्क हवाएं वातावरण से नमी सोख लेंगी, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है. अप्रैल के आखिरी पखवाड़े में एक बार फिर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के मौसम में बड़े बदलाव आने की संभावना बन रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.