हरियाणा में अगले 4 दिनों में मानसून पकड़ेगा जोर, गरज- चमक के साथ होगी झमाझम बारिश; पढ़े ताज़ा अपडेट

हिसार | बीते 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा, चंडीगढ़ में जोरदार बारिश देखने को मिली है. वहीं बात करें यदि हिसार और महेंद्रगढ़ की, तो यहां अभी भी बाढ़ जैसा नज़ारा बना हुआ है. सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक- रुक कर बारिश हो रही है. मानसून के बावजूद सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और प्रदेश का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहा.

Barish Weather Monsoon

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

प्रदेश के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 7 जुलाई तक आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहेगा. इस दौरान अगले तीन से चार दिनों तक दक्षिण- पश्चिम मानसून की सक्रियता और अधिक बढ़ जाएगी. इसके कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

7 जुलाई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

कल 3 जुलाई से लेकर 7 जुलाई के बीच कहीं- कहीं बादलवाही नजर आएगी. साथ ही, हवाओं और गरज- चमक के साथ राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, दूसरी तरफ कुछ एक क्षेत्रों में तेज बरसात की संभावना भी बनी हुई है, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज़ होगी. इसी कारण पर्यावरण में नमी की मात्रा और भी बढ़ेगी.

इससे पहले विभाग द्वारा 4 जुलाई तक हर रोज बारिश की संभावना बताई गई थी. गौरतलब है कि पिछले काफी समय से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश देखने को मिली थी जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. झुलसती गर्मी से परेशान लोगों ने आखिरकार राहत की सांस ली.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts