Haryana Mausam: हरियाणा के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, इन 17 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश

हिसार, Haryana Mausam | हरियाणा में रविवार- सोमवार की रात से ही मौसम करवट लेता नजर आया. कई जगह बूंदाबांदी हुई. उसके बाद फिर से सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं. बता दें कि मानसून की हवाएं सोमवार से सक्रिय हो रही है, जिस कारण मौसम वैज्ञानिकों द्वारा आज भी प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की संभावना बताई गई है.

weather barish 1

इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज 22 जुलाई को जारी ताजा भविष्यवाणी के अनुसार प्रदेश के 17 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

पाकिस्तान की तरफ से आ रही मानसूनी हवाएं फिर से सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है और अगले तीन दिन तक बारिश की उम्मीद बनी हुई है. हालांकि कुछ जिलों में भारी बरसात भी देखने को मिल सकती है.

बीते 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम का मिजाज

बीते काफी समय से बारिश न होने के चलते प्रदेश में कई जगह तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है. बात करें यदि सिरसा जिले की तो यहां दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं हिसार का पारा 39.4 और रोहतक का 38.8 डिग्री तक पहुंच गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts