Haryana Weather Update: हरियाणा इन जिलों में 28 अगस्त तक बूंदाबांदी की संभावना, देखें जिलों की लिस्ट

हिसार, Haryana Weather Update | बुधवार 24 अगस्त को हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा, जिससे आम आदमी को भीषण गर्मी से राहत मिली है. कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है क्योंकि मानसून टर्फ की धुरी अब सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है और हिमालय की तलहटी की ओर.

barish

हरियाणा में 28 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, मगर नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य के उत्तरी जिलों (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी) में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है.

इस मानसून सीजन में, हरियाणा में 322.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा के बराबर है. इस अवधि के दौरान आमतौर पर हरियाणा में 321 मिमी बारिश होती है. अंबाला, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, पंचकूला, रेवाड़ी, गुड़गांव, भिवानी और नूंह आदि सहित हरियाणा के 9 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है. जबकि शेष 13 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बता दें कि मानसून गतिविधियां ठप होने की वजह से बहुत कम बारिश देखी जा रही है जिस वजह से लगातार तापमान बढ़ रहा है. तापमान बढ़ने की वजह से लोग फिर से गर्मी के कारण परेशान हैं. वहीं, बुधवार को हुई हल्की बारिश ने कुछ हद तक तापमान को कम करने का काम किया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.