Haryana Weather: हरियाणा में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather | हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नई सूचना दी है. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में फिर से बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मानसून का मौसम धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है. कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, इसलिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा में बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि दक्षिणी भारत में बारिश का सिलसिला जारी है.

barish

इसके अलावा, दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही कई जगहों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों जैसे गुरुग्राम, बहादुरगढ़, नजफगढ़, नोएडा, गाजियाबाद में 10 और 11 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है.  मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर को हल्कि बारिश होगी. इसके बाद 13 और 14 सितंबर को बारिश हो सकती है.

बता दें कि हरियाणा में बारिश नहीं होने की वजह से लगातार तापमान बढ़ रहा है जिस वजह से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं. जिस कारण लोग फिर से बारिश की संभावना तलाश रहे हैं. ऐसे समय में मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर अपडेट देना हरियाणावासियों के लिए राहत की खबर लाया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून का कहर, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक महाराष्ट्र, केरल समेत कई 0राज्यों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग को अपडेट करते हुए शुक्रवार से रविवार तक महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और तेलंगाना में आज भारी बारिश की संभावना है. महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों और एनडीआरएफ को अलर्ट पर रहने को कहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.