चंडीगढ़, Haryana Weather News | हरियाणा में आज मौसम विभाग द्वारा लू अलर्ट जारी किया गया है. अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल ऐसे जिले हैं, जहां बरसात होने के भी आसार हैं. हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा.

इस दिन होगी बरसात
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते बीच- बीच में हवाओं में बदलाव और आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है. इस दौरान धूलभरी हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं. 15 जून की रात और 16 जून को कुछ एक जगहों पर गरज- चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है. 19 जून से राज्य में प्री- मानसूनी हवाओं के आने से मौसम फिर से करवट ले सकता है. इससे वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
इन जिलों में होगी बरसात
कल 15 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में और 16 जून को मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में 25% बरसात के आसार बने हुए हैं. अगले दिन 17 जून को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर, करनाल में 50% बरसात की संभावना बनी हुई है.
इस दौरान पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, फरीदाबाद और पलवल में 25% बरसात के आसार बने हुए हैं.