भिवानी | कल शनिवार शाम को हरियाणा के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया. हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में तूफान के साथ बरसात देखने को मिली. कई जगह सड़कों पर 1 से 2 फीट तक पानी जमा हो गया. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि शनिवार शाम को पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान होते हुए तूफान हरियाणा में दाखिल कर गया.
रात को हरियाणा के 16 जिलों गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत और कैथल में रेड अलर्ट जारी किया गया था.
आज भी बारिश की चेतावनी
इसी बीच आज रविवार को भी मौसम विभाग द्वारा 6 जिलों में बरसात की संभावना जताई गई है. इनमें पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं. आज सुबह पानीपत में बरसात के साथ तेज हवाएं चलीं, लेकिन अभी सभी जिलों में मौसम साफ बना हुआ है. कल आंधी आने से राज्य के कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. कल रात से लेकर अब तक कई जगह पर बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है.
अगले 3 दिन रहेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों के दौरान प्रदेश में बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिलेगा. 26 और 27 मई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत और 28 मई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात की 25% तक संभावना बताई गई है.
इन जिलों के लिए जारी अलर्ट
26 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और करनाल में यलो अलर्ट घोषित किया गया है. 27 मई को पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद सहित कुल 16 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
