रेवाड़ी | हरियाणा में सुबह- शाम ठंड और दिन में हल्की गर्मी का एहसास लोगों को दुविधा में डाल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले कुछ समय तक इस प्रकार ही मौसम बना रहेगा. आज मंगलवार को भी मौसम साफ रहने का अनुमान बताया गया है. हालांकि, सुबह- शाम ठंड का एहसास भी होगा. आज 29 अक्टूबर को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 23.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कल सोमवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 23.93 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा. यहाँ 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया.
कल से बदलेगा मौसम
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल 30 अक्टूबर से पश्चिमी- विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिक चंद्र मोहन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर- पक्षिमी हवाओं के चलने के कारण पंजाब की तरफ से पराली जलाने से पैदा हुई प्रदूषित हवा हरियाणा के पूर्वी जिलों पर अपना प्रभाव डाल रही है. इस कारण यहाँ की वायु भी प्रदूषित हो रही है. पड़ोसी राज्य से आने वाली इन हवाओं की दिशा बदलने पर यह प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों की वायु गुणवत्ता पर भी प्रभाव डाल सकती हैं.
5 नवंबर से सक्रिय होगा पक्षिमी विक्षोभ
कल बुधवार को उत्तरी पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने के कारण हरियाणा, दिल्ली- NCR सहित मैदानी इलाकों में तापमान में रुकावट देखने को मिल सकती है. उसके बाद, 5 नवंबर को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं, प्रदूषण के चलते गुरुग्राम के हालात सबसे ज्यादा खराब रहे. यहाँ का AQI 500 के पास पहुंच गया.
