यमुनानगर में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, जलता रावण लोगों पर गिरा

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिर गया. जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते टल गया. शहर के दशहरा मैदान में लगे रावण के पुतले से लकड़ी निकालना लोगों के जीवन के लिए आपदा बन गया. आपको बता दे कि लकड़ी निकालते समय 70 फीट का पुतला अचानक गिर गया.

Ravan Dahan

पुतले को लोगों पर गिरते देख मैदान में चीख-पुकार मच गई. वहीं, वहां से गुजर रहे लोगों को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मी पुतले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. लापरवाही के इस हादसे में सिर में चोट लगने से तीन लोग घायल हो गए जबकि दो के कपड़े जल गए. वहीं, पुतले में लगे पटाखों की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए. ऐसे में पुलिस को लोगों को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई.

इसके बाद भी लोग नहीं माने और रावण के पुतले की लकड़ी लेने के लिए दौड़ पड़े. घायल लोगों को एंबुलेंस में ले जाया गया. थाना प्रभारी कमलजीत को पुलिस कर्मियों सहित लोगों को भगाना पड़ा. सरोजिनी कॉलोनी सुरेंद्र कुमार, पुराना हमीदा के विक्रम, बैंक कॉलोनी राकेश, बारी माजरा के मोहित, दीपक पुतले के नीचे दबने से घायल हो गए. वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी को भी चोट नहीं आई है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.