यमुनानगर को मिलेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, सिटी बस की सुविधा से मिलेगी राहत

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले को भी इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि जिले में किलोमीटर स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया है. बता दे जगाधरी बस स्टैंड का पूरा परिसर कंपनी को मिलेगा. यहीं पर कंपनी चार्जिंग पॉइंट, ऑफिस और बसों की पार्किंग की व्यवस्था करेगी. यहाँ एक कंपनी की टीम निरीक्षण कर चुकी है. जल्द ही यहां काम भी शुरू हो जायेगा. इन बसों की चार्जिंग, मरम्मत और बिजली खर्च की जिम्मेदारी डिम्ट कंपनी की होगी. इन बसों की व्यवस्था जगाधरी बस स्टैंड पर की जाएगी.

electronic bus 2

कंपनी करेगी पूरा सेटअप तैयार

बसों के संचालन और चार्जिंग समेत सभी व्यवस्थाएं निजी कंपनी करेंगी. इन बसों में परिचालक सरकारी कर्मचारी ही होंगे, जबकि ड्राइवर कंपनी खुद रखेगी. बसों का रखरखाव भी निजी कंपनी देखेगी. इसके लिए जगाधरी बस स्टैंड पर सेटअप तैयार किया जाएगा, जिससे यहां का पूरा नक्शा ही बदल जाएगा. रोडवेज के जीएम संजय रावल ने बताया कि जिले को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी. जगाधरी बस स्टैंड पर कंपनी का कार्यालय और बसों की व्यवस्था की जाएगी.

सिटी बस की सुविधा से मिलेगी राहत

इलेक्ट्रिक बसों के आने से सिटी बस सेवा भी शुरू होने की उम्मीद है. करीब 13 साल पहले सिटी बस सेवा थी लेकिन अब बंद हो गई है. वर्तमान समय में ऑटो रिक्शा का किराया भी बहुत ज्यादा हो गया है. किराया कम से कम 20 रुपये है. ऐसे में अगर सिटी बस सेवा शुरू होती है तो इसका किराया भी इन ऑटो रिक्शा से कम होने की उम्मीद है. इससे लोगों को भी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

रोडवेज बेड़े में है 191 बसें

फिलहाल रोडवेज बेड़े की 191 बसें ऑन रूट हैं. इतनी बसें होने के बावजूद कई रूटों पर दिक्कतें हैं. वहीं, लोकल रूटों पर बसों की कमी है. मौजूदा समय में बिलासपुर, साढौरा, जठलाना व सरस्वती नगर रूट पर बसों की कमी है. इन बसों के आने से वह समस्या भी दूर हो जाएगी.

स्थानीय मार्गों को मिलेगा ये लाभ

  • इलेक्ट्रिक बसों में 55 सीटें होंगी और प्रत्येक बस 12 मीटर लंबी होगी.
  • 200 किमी के दायरे में बस चलेगी.
  • एक बार चार्ज से 150 से 200 किमी होगी चलेगी.
  • सबसे ज्यादा फायदा कॉलेज और स्कूल जाने वाले छात्रों को होगा.
  • इन बसों के आने से प्रदूषण की समस्या भी काफी हद तक हल हो जाएगी.
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.