नई दिल्ली, Mahila Samriddhi Yojana | दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है. इस दौरान चुनाव से पहले ही महिलाओं के लिए नई योजना शुरू करने का वादा किया गया था, हम महिला समृद्धि योजना के बारे में बातचीत कर रहे हैं. चुनावी वायदे के बाद अब भाजपा सरकार की तरफ से इस योजना को लांच कर दिया गया है. आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई डिटेल जानकारी देने वाले है.
महिलाओं के लिए नई योजना
महिला समृद्धि योजना के बारे में बातचीत की जाए, तो इस योजना के जरिए गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये दिए जाएंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तरफ से इस योजना के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं कि वह इससे जुड़े हुए नियम और शर्तों को अच्छे से लागू करें. इसके अलावा, सरकार इस योजना के लिए फंड का इंतजाम करने में भी लगी हुई है.
हर महीने मिलेंगे ढाई हजार रुपए
महिला समृद्धि योजना को लेकर चल रही स्टडी के अनुसार, भाजपा सरकार की ओर से कुछ और राज्य की नियमों और शर्तों को देखा जा रहा है, उसी के बाद इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलने वाला है. दिल्ली में यह गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए योजना चलाने का भाजपा सरकार की तरफ से बड़ा वादा किया गया था. इसके तहत, उन्हें हर महीने 2500 रूपये की राशि दी जाएगी. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभी तक इस योजना की एक भी किस्त जारी नहीं की गई है.
क्यों शुरू की गई नई योजना?
उम्मीद की जा रही है कि होली के आसपास पहली किस्त जारी की जा सकती है. अन्य राज्यों में भी इस प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है चाहे मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना हो या फिर छत्तीसगढ़ की महतारी बंदना योजना हो महिलाओं के लिए यह योजना काफी अच्छी साबित हो रही है. अगर आप भी दिल्ली प्रदेश में रहती है और महिला है, तो आप प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना के लिए आवेदन करके महीने में 2500 रूपये की राशि का लाभ ले सकती है इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.
