LIC का नया जीवन शिरोमणि बचत प्लान, हर महीने कर 94 हजार का निवेश

नई दिल्ली, Lic New Plan | हर वर्ग के लोगों के लिए एलआईसी की तरफ से कई प्रकार की स्कीम चलाई जाती है, उन्हें में से एक स्कीम जीवन शिरोमणि है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं, हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह स्कीम उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जिनकी कमाई काफी अच्छी है. वह भविष्य में अपने निवेश को सुरक्षित रखना चाहते हैं.

LIC Life Insurance Company

एलआईसी का नया जीवन शिरोमणि

एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी में आपको केवल 4 साल तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होता है. यह प्रीमियम भी अच्छा खासा होता है, आपको इस स्कीम में मिनिमम 1 करोड रुपए तक का सम एश्योर्ड की गारंटी मिलती है. वहीं, अधिकतम सम एशयॉर्ड की कोई भी सीमा नहीं है. आज हम आपको इस स्कीम के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक नॉन लिंक व्यक्तिगत जीवन बीमा बचत योजना है, इसमें आपको 4 साल तक हर महीने 94 हजार रुपए इन्वेस्ट करने होते हैं. आप इन्हें प्रीमियम पर हर महीने, 3 महीने, 6 महीने या वार्षिक तौर पर भी जमा कर सकते हैं. इस स्कीम को लेने के लिए पॉलिसी होल्डर की उम्र कम से कम 18 साल अवश्य होनी चाहिए, तभी वह इसका लाभ ले सकता है.

14 साल के लिए पॉलिसी टर्म की अधिकतम उम्र 55 साल, 16 साल के टर्म के लिए अधिकतम आयु 51 वर्ष और 18 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 48 साल और 20 साल की पॉलिसी लेने के लिए अधिकतम आयु 45 साल है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को काटना पड़ेगा 4 किमी एक्स्ट्रा चक्कर, 3 महीने के लिए बंद हुआ यह रास्ता

इस प्रकार मिलेगा लाभ

जीवन शिरोमणि एक मनी बैक प्लान है, इसमें आपको समय- समय पर पैसे का लाभ मिलता है. अगर आप 14 साल का प्लान खरीदने हैं, तो 10 और 12 साल पर मूल बीमा राशि का 30% आपको पैसा मिलता है. इसी प्रकार अगर आप 16 साल की पॉलिसी खरीदते हैं, तो 12वें और 14 वर्ष पर मूल बीमा राशि का 35%, 18 साल के टाइम वाली पॉलिसी पर 14 और 16 साल में मूल बीमा राशि का 40% और 20 साल के टर्म वाली पॉलिसी पर 16वें व 18वें साल मूल बीमा राशि का 45% मिलता है. शेष बची हुई राशि का एक मुफ्त भुगतान भी किया जा सकता है. साथ ही, आपको लोन की सुविधा का लाभ भी इस स्कीम में मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.