रेवाड़ी में लव मैरिज से नाराज लड़की के भाई ने की फायरिंग, घबराए युवक ने खेतों में छुपकर बचाई जान

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक युवक की लव मैरिज से नाराज लड़की के गांव के कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग से घबराए युवक ने खेतों में छुपकर जान बचाई. पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी.

Goli

सरसों के खेत में छिपा युवक

नीरू उर्फ ​​नरबीर ने बताया कि उसका भाई राजेश पावती बांध पर होटल चलाता है. कुछ समय पहले उसने झाबुआ की एक युवती से प्रेम विवाह किया था. झाबुआ निवासी राहुल, दो लड़कों को लेकर उसके होटल आया था. उसने राजेश को गाली देना शुरू कर दिया. इससे घबराकर राजेश सरसों के खेत में चला गया. सूचना मिलने पर वह भी होटल पहुंच गया.

मौके पर नहीं पहुंच पाई पुलिस

राजेश दोबारा से फिर होटल में आ गया. बाइक से उतरते ही उसने फायरिंग कर दी. फायरिंग का कारण पूछने पर उसने चार से पांच राउंड और फायर कर दिए. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से भाग गया. पुलिस ने नीरू की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

पीड़ित को फिर से शक है कि दोबारा से राजेश फायरिंग कर सकता है. ऐसे में उसने रेवाड़ी पुलिस से मांग की है कि उसे सुरक्षा दी जाए ताकि वह डर के साए से बाहर निकलकर चैन की जिंदगी जी सकेसके. राजेश का कहना है कि इस घटना से वह और उसका पूरा परिवार सदमे में है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.