18 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व, इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ

ज्योतिष | सनातन धर्म में भगवान भोलेनाथ के असंख्य भक्त हैं. फरवरी के महीने में महाशिवरात्रि का पर्व है. बता दें कि इस दिन भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत और पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का विवाह संपन्न हुआ था. अबकी बार महाशिवरात्रि के अवसर पर दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहा है, जिसका 3 राशि के जातकों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वह 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी होने वाली है.

Shiv

महाशिवरात्रि पर इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा. यह पर्व सनातन धर्म के लोगों के लिए काफी खास है. इस दिन बन रहे विशेष संयोग का असर तीन राशि के जातकों पर पड़ेगा. इन तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

मेष राशि: महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. जिन भी जातको की राशि मेष है, उन्हें आय के नए साधन प्राप्त होंगे. साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होने वाली है.

कर्क राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातकों का इस शिवरात्रि पर भाग्य उदय होने वाला है. इस राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी, व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहेगी.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि काफी खास होने वाली है. इनके स्वास्थ्य में सुधार होगा, नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं. धन लाभ हो सकता है, व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं.

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है. इस दिन सभी जातकों को पंडित जी को बुलाकर भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक करवाना चाहिए. ऐसा करने से सभी जातकों को विशेष फल प्राप्त होते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.