हरियाणा सरकार और सरपंचों के बीच बैठक बेनतीजा, देवेन्द्र बबली के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

चंडीगढ़ | हरियाणा में ई- टेंडरिंग प्रणाली को लेकर उपजे विवाद के बीच आज हरियाणा सरकार और सरपंच एसोसिएशन के बीच एक बैठक हुई थी, जो बेनतीजा रही. सरपंच एसोसिएशन 29 मांगों का अपना मांग पत्र लेकर इस बैठक में पहुंचे थे जिसमें ई- टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल जैसे महत्वपूर्ण मसले पर सरकार से बातचीत होनी थी लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई.

jjp mla

सीएम आवास का घेराव

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सरपंच एसोसिएशन ने कहा कि सरकार के साथ वार्तालाप बेनतीजा रही है. बैठक के दौरान हमारी मांगों पर सरकार की ओर से सहमति नहीं बनी है. उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने बैठक के दौरान हमारी मांगों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. ऐसे में हमनें 1 मार्च को सीएम आवास का घेराव करने का फैसला लिया है.

देवेन्द्र बबली की दो टूक

भले ही सरकार और सरपंच एसोसिएशन के बीच बैठक बेनतीजा रही हों लेकिन पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ने मीडिया के सामने बहुत बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. उनसे जब पत्रकारों ने सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और उनकी अपनी ही जननायक जनता पार्टी के अजय चौटाला सरपंचों को लेकर आपके द्वारा दिए गए बयानों पर सवाल खड़े कर रहें हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ने कहा कि वे संगठन के लोग हैं. उनका काम संगठन चलाना है और सरकार चलाना हमारा काम है. हमें जनता ने अपनी सेवा के लिए प्रतिनिधि चुनकर भेजा है, ऐसे में सरकार चलाना हमारा काम है. उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में गठबंधन सरकार प्रदेश के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.