परिणीती चोपड़ा से मुलाकात पर AAP सांसद राघव चढ्ढा ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया में दिया ये बयान

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने अपनी और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा के साथ मुलाकात पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि कल दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखें गए थे. दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. राघव चढ्ढा और परिणीति चोपड़ा को वीरवार को मुंबई के दो अलग- अलग रेस्टोरेंट में लंच और डिनर करते हुए कैमरों में कैद किया गया है.

Raghav Chadha Parineeti Chopra Video

ऐसे में दोनों की इस नजदिकियों को देखते हुए लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं. इंटरनेट यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उनके बीच कुछ चल रहा है. वहीं, इस मामले पर अब राघव चढ्ढा ने एबीपी न्यूज पर बेबाकी से अपनी बात रखी है.

आप पार्टी के सांसद राघव चढ्ढा ने कहा कि आप मुझसे राजनीति से जुड़े हुए सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं. मुझे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से मतलब नहीं है. मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं और निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करना सबसे पहली प्राथमिकता है. वहीं, इस बारे में परिणीती चोपड़ा की टीम से जानना चाहा तो वहां से भी किसी ने कुछ नहीं बताया है. फिलहाल, दोनों की इस मुलाकात का उद्देश्य राज ही बना हुआ है.

सबसे कम उम्र के सांसद है राघव चढ्ढा

इस मुलाकात के दौरान राघव चढ्ढा फॉर्मल शर्ट और पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं परिणीती चोपड़ा ब्लैक कैजुअल ड्रेस में नजर आ रही है. बता दें कि राघव चढ्ढा पंजाब से राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद हैं. उन्हें आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद मनोनीत किया गया था. वहीं, प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा की गिनती भी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में होती है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.