हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने की तारीख बढ़ी, HSSC ने जारी किया नोटिस

पंचकूला | इन दिनों राज्य में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप डी के लगभग 13000 पदों पर भर्तियां होने जा रही है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही थी. आयोग की तरफ से आवेदन करने के लिए पोर्टल को एक बार फिर से खोला गया था. आज आवेदन करने का अंतिम दिन था लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप डी सीईटी से संबंधित एक नोटिस जारी किया गया है.

HSSC

HSSC ने जारी किया नया नोटिस

आपको बता दें कि HSSC की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में यह खबर उन उम्मीदवारों के लिए राहत भरी है जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया था. ऐसे में जो भी उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक ग्रुप डी के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे वह अब आवेदन कर पाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आयोग की तरफ से ग्रुप डी के पदों पर आवेदन भेजने के लिए 6 जुलाई 2023 तक का वक्त दिया गया है.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

6 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

अब HSSC ने आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर 6 जुलाई 2023 कर दिया गया है. जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक आवेदन ही कर पाये है वह 6 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं और 10 जुलाई 2023 तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.