G20 सम्मलेन के चलते दिल्ली में 8-10 सितंबर तक बंद रहेंगे यह मेट्रो स्टेशन, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के दिन नजदीक आ रहे हैं. इस सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है तो वहीं मेट्रो के आवागमन को लेकर भी दिल्ली पुलिस द्वारा आदेश जारी किए गए हैं. इन आदेशों के मुताबिक, 8- 10 सितंबर तक कई मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेंगे.

Delhi Metro

इन रूटों पर मेट्रो का संचालन तो रहेगा लेकिन रूट के कुछ स्टेशनों पर आवाजाही बंद की गई है. एयरपोर्ट लाइन मेट्रो पर भी कुछ जगह सेवा प्रभावित होगी. वहीं, IGI एयरपोर्ट पर गेट नंबर एक एंट्री- एग्जिट के लिए खुला रहेगा जबकि एरो सिटी स्टेशन के सभी गेट खुले रहेंगे.

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 8- 10 सितंबर के दौरान मोती बाग, भीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, IIT और सदर बाजार कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगाई गई है. यहां से यात्री ना ही तो मेट्रो स्टेशन के अंदर आ सकते हैं और ना ही यहां से बाहर निकल सकते हैं जबकि धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन को सेंसिटिव जगहों की लिस्ट में रखा गया है.

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद

G20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में मंच तैयार किया जा रहा है. आयोजन स्थल के सबसे नजदीकी सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. शिखर सम्मेलन के चलते कुल मिलाकर 39 स्टेशनों पर सेवा प्रभावित होगी. इनमें कई स्टेशनों को पूरी तरह से बंद किया गया है तो कई स्टेशनों पर आंशिक सेवा जारी रहेगी. इन स्टेशनों पर कुछ ही गेट खुले रहेंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

इन स्टेशनों पर मिलेंगे स्मार्ट कार्ड

दिल्ली मेट्रो द्वारा G20 शिखर सम्मेलन के चलते 4- 13 सितंबर तक 36 स्टेशनों पर समर्पित काउंटरों के माध्यम से ‘पर्यटक स्मार्ट कार्ड’ बेचने का ऐलान किया है. इन कार्डों पर आप जितना मर्जी मेट्रो में सफर कर सकेंगे. इस कार्ड के लिए एक दिन का 200 जबकि 3 दिन के लिए 500 रूपए खर्च करने होंगे. इस पर्यटक स्मार्ट कार्ड के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे.

जिन 36 स्टेशनों पर ये कार्ड समर्पित काउंटरों के माध्यम से बेचे जाएंगे उनमें कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रीटेरियट, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.