हिसार | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अगले जनसंवाद कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो गया है. इस कार्यक्रम के तहत, सीएम सीधे आमजन से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश जारी करेंगे. इस दौरान वो ग्रामीणों की मांग पर स्पेशल घोषणा भी करते हैं.
जनसंवाद कार्यक्रम के इस चरण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार जिले के कई गांवों में लोगों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री 6 से 8 सितंबर तक हिसार में रहकर अलग- अलग गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे. बुधवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार पहुंच जाएंगे.
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar 6 से 8 सितंबर तक 3 दिन हिसार के लगभग 9 गांवों में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। 6 सितंबर को मुख्यमंत्री प्रातः थुराना गांव में जनसंवाद की शुरुआत करेंगे। दोपहर को गांव ढाणा कलां तथा सायंकाल में गांव कुलाना में लोगों से संवाद करेंगे।
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 4, 2023
ये रहेगा शेड्यूल
सीएम मनोहर लाल 6 से 8 सितंबर तक 3 दिन हिसार के लगभग 9 गांवों में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे. 6 सितंबर को मुख्यमंत्री सुबह थुराना गांव से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. दोपहर को गांव ढाणा कलां तथा सायंकाल में गांव कुलाना में लोगों से संवाद करेंगे.
7 सितंबर को प्रातः सातरोड़ खास गांव में जनसंवाद होगा. उसके बाद, दोपहर में मिर्जापुर तथा सांय को बहबलपुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा. इसी प्रकार, 8 सितंबर को मुख्यमंत्री गुराना गांव से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे और उसके बाद नारनौंद टाउन तथा उगालन गांव में जनसंवाद करेंगे.
