हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित, इस तारीख तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2023- 24 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को दिये जाने वाले हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 20 नवंबर 2023 तक नामांकन आमंत्रित किये गए हैं. पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते है.

College Girls

20 नवंबर तक करें आवेदन

विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं 20 नवंबर तक अपने जिले में लघु सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं. योग्यता व अन्य जानकारी के लिए www.wedhry.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  BPL परिवारों के लिए हरियाणा सरकार देगी सौगात, राशन के साथ मिलेगा कुछ खास

संबंधित विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए 51 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

इसके अलावा, ANM / नर्स / महिला MPHW के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता के लिए 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी के लिए 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी अपना संपूर्ण बायोडाटा साथ लेकर आएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.