हरियाणा सरकार की बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, इन्हें मिलेगा 7 हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवजा

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें राहत प्रदान की है. बता दें कि पिछले दिनों सूबे के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे गांवों, शहरों से लेकर खेतों तक चारों ओर पानी खड़ा हो गया था. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे तो कई जिलों को सरकार ने बाढ़ प्रभावित घोषित किया था.

Rupees Money

दोबारा धान लगाने वाले किसानों को मुआवजा

सीएम मनोहर लाल ने बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बाढ़ की वजह से जिन किसानों को धान की फसल में नुकसान पहुंचा था और उन्होंने दोबारा धान की रोपाई की है तो ऐसे किसानों को 7 हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा. बता दें कि सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में बाढ़ का पानी उतरने के बाद किसानों द्वारा फिर से धान की रोपाई की गई थी.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा

गौरतलब है कि मानसून सीजन में सूबे के कई ज़िलों जिनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर शामिल हैं. लगातार बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया था. भारी बारिश के चलते नदियां ओवरफ्लो होने से कई इलाकों में पानी ही पानी जमा हो गया था. किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी. ऐसे में सरकार के इस फैसले से किसानों को कुछ हद तक राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.