दिल्ली से झज्जर के बीच इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी में केजरीवाल सरकार, महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ

नई दिल्ली | चुनावी समर के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात दे सकती है. आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा के झज्जर तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है. यदि सीएम केजरीवाल इस योजना पर सकारात्मक रुख अपनाते हैं तो झज्जर से दिल्ली के बीच महिलाओं को मुफ्त में सफर करने का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से सीधी कनेक्टिविटी का भी आमजन को फायदा पहुंचेगा.

electronic bus 2

परिवहन मंत्री से की थी मुलाकात

हरियाणा से आप पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि झज्जर जिले से कई गांवों के सरपंचों और खाप प्रधानों ने इस सिलसिले में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात की है. उन्होंने दिल्ली की हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सेवा का विस्तार झज्जर बस स्टैंड तक करने का अनुरोध किया है. परिवहन मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सीएम केजरीवाल से मुलाकात कर जल्द ही उनकी मांग पर विचार किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की हवा सुधरी फिर भी साफ हवा से दूर राजधानी, 113 करोड़ में सिर्फ 14 करोड़ रुपये खर्च

ये होगा लाभ

बता दें कि दिल्ली से झज्जर के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत से जिले के गांवों की सीधे मेट्रो से कनेक्टिविटी हो जाएगी. यहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग नौकरी, बिजनेस व अन्य कामों के लिए दिल्ली आवागमन करते हैं. अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अच्छी परिवहन व्यवस्था न होने के चलते लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है लेकिन अब इस बस सेवा की शुरुआत से लोगों की सुविधा बढ़ेगी और साथ ही किराए के अतिरिक्त खर्च से छुटकारा मिलेगा.

एम्स तक चल रही है बस

आप पार्टी के नेता ने बताया कि नए साल पर सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली नजफगढ़ टर्मिनल से एम्स बाढसा (झज्जर) तक डीटीसी बसों के विस्तार को हरी झंडी दिखाई थी. इस बस सेवा की शुरुआत से एम्स में पहुंचने वाले हजारों मरीजों को फायदा पहुंच रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.