अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को 1 करोड़ रूपए देगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली | रविवार को बवाना स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत के सम्मान- समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार ऐसी पॉलिसी तैयार कर रही है कि बाकी राज्य भी कहेंगे कि खेल पॉलिसी हो तो दिल्ली जैसी. बता दें कि ग्रामीण दिल्ली निवासी पवन सहरावत की कप्तानी में ही भारतीय कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर हिंदुस्तान का नाम रोशन किया था.

arvind kejriwal

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार पवन सहरावत को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि देगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्ले एंड प्रोग्रेस और मिशन एक्सीलेंस पॉलिसी के जरिए आर्थिक मदद दी जा रही है. जितना काम पिछले 7 साल के दौरान खेलों पर हमारी सरकार ने किया है, पहले किसी सरकार के राज में नहीं हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने के लिए तीन पॉलिसी बनाई है. पहला प्ले एंड प्रोग्रेस है. ये पॉलिसी छोटे बच्चों के लिए है. अगर हमें 13- 14 साल से कम उम्र के बच्चों के अंदर क्षमता दिखाई देती है तो हम उन्हें साल में 2- 3 लाख रुपये देते हैं. ये बच्चे इस पैसे को कोचिंग, पौष्टिक आहार पर खर्च कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

उन्होंने बताया कि बवाना स्टेडियम के रेनोवेशन पर 16 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं. नजफगढ़, कैर, मुंडेला, प्रहलादपुर में भी नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गए हैं. इसी तरह मित्राऊं, झड़ोदा कलां और समस्तपुर समेत कई अन्य जगहों पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन रहे हैं. मैं नहीं समझता कि मात्र 7 साल के अंदर गांव- देहात में इतने बड़े स्तर पर किसी सरकार ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर कभी काम किया होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.