खुशखबरी: रेवाड़ी रोडवेज को मिली 73 ई-टिकटिंग मशीनें, यात्रियों को मिलेगा यह लाभ

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रोडवेज बस डिपो को 73 और ई-टिकटिंग मशीनें मिल गई हैं. अब डिपो में कुल 138 ई-टिकटिंग मशीनें हो गई हैं. वहीं, अगले महीने की शुरुआत तक 42 मशीनें और आ जाएगी, जिसके बाद डिपो में कुल 180 ई-टिकटिंग मशीनें हो जाएंगी. मशीनें मिलने से पंचिंग टिकट से राहत मिलेगी और यात्रियों को मशीन से बने कागज के टिकट भी मिलेंगे. डिपो को अब तक कुल 138 मशीनें मिल चुकी हैं. इसके अलावा, अगले माह तक 42 मशीनें और मिल जाएगी.

Haryana Roadways E Ticketing Machine

यात्रियों को होगा ये लाभ

इन ई-टिकटिंग मशीनों के उपलब्ध होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और उन्हें टिकट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब यात्री टिकटों का भुगतान भी मशीनों से ऑनलाइन कर सकेंगे. साथ ही, इससे कंडक्टर को भी आसानी होगी. बता दे इन मशीनों से टिकट बुकिंग में कोई धोखाधड़ी नहीं होगी, कंडक्टर भी यात्रियों से पैसे के लेन-देन में हेराफेरी नहीं कर सकेंगे.

आपको बता दें कि फिलहाल टिकटें पूरी तरह से ई-टिकटिंग मशीनों पर निर्भर नहीं रहेंगी, अब यात्रियों और कंडक्टरों के पास टिकट पंच करने का भी विकल्प होगा, क्योंकि विभाग की ओर से ई-टिकटिंग मशीनों के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा, जिसके बाद ही टिकटें पूरी तरह से बन सकेंगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

जीएम ने कही ये बात

डिपो के पास 73 नई ई-टिकटिंग मशीनें आ गई हैं, यानी अब कुल 138 मशीनें हो गई हैं. इसके अलावा 42 मशीनें और आएंगी, करीब 180 पूरी मशीनें आनी हैं. लेकिन अभी तक ई-टिकट पूरी तरह से लागू नहीं हो सका है. सबसे पहले विभाग की ई-टिकटिंग मशीनों के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा, अपडेट के बाद ई-टिकट को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा- रवीश हुडा, महाप्रबंधक रोडवेज, रेवाड़ी

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.