दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में फेरबदल, सफ़र करने से पहले पढ़ ले यह जरूरी खबर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र की लाइफ लाइन माने जाने वाली मेट्रो (Delhi Metro) से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि मेट्रो से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. ऐसे में यदि इसके समय में कुछ भी फेरबदल होता है तो इससे लोग प्रभावित होते हैं. इसलिए मेट्रो में सफर पर निकलने से पहले इस खबर को ध्यान में पढ़ लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े.

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने बयान में कहा है कि दिवाली के दिन रविवार को दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन अपनी सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे रवाना होगी और इसमें एयरपोर्ट लाइन भी शामिल हैं. दिवाली के त्योहार के मौके पर 12 नवंबर को आखिरी मेट्रो सेवा सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 की बजाय रात 10 बजे रवाना होगी.

DMRC ने बताया है कि रविवार को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह पौने 5 बजे से शुरू होंगी. बता दें कि इस समय दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में प्रदुषण जानलेवा साबित हो रहा है. ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को और ज्यादा सुविधा देने के लिए मेट्रो के फेरे बढ़ाए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.