हरियाणा के इस जिले में किसानों के लिए खुशखबरी, गन्ना बिजाई पर मिलेगी 3200 रूपए प्रति एकड़ सब्सिडी

जींद | हरियाणा की मनोहर सरकार ने सूबे में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की है. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कहा है कि जींद जिले में गन्ने की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 3,200 रूपए सब्सिडी प्रदान की जाएगी. इसके लिए किसान गन्ना विकास अधिकारी तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

KISAN 2

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोत्साहन राशि को देने के पीछे गन्ने के रकबे को बढ़ावा देना है ताकि गन्ने की खेती के दायरे में इजाफा हो सकें. उन्होंने बताया कि जिले में गन्ने का रकबा घटकर लगभग साढ़े 11 हजार एकड़ तक रह गया है.

सहायक गन्ना अधिकारी डॉ यशपाल ने बताया कि गन्ने की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों के हित में यह अहम कदम उठाया है. गन्ना प्रदर्शनी प्लांट पर विभाग की ओर से 3200 रूपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने की योजना लागू की गई है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

वेबसाइट पर करें आवेदन

कृषि विकास अधिकारी डॉ जैनेन्द्र ने बताया कि किसान दो एकड़ तक योजना का लाभ नोटिफाइड किस्म गन्ना बिजाई कर ले सकता है. उन्होंने बताया कि गन्ना बिजाई करने वाले किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.