हरियाणा के गुरुग्राम में बेहतर होगी ट्रांसपोर्ट सुविधा, इन रूटों पर दौड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड गुरुग्राम (GMCBL) ने 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर रोड मैप तैयार कर लिया है. इसके तहत गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे, द्वारका- एक्सप्रेसवे, एसपीआर, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर मानेसर तक और गुरुग्राम-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे को सिटी बस सेवा से कनेक्ट किया जाएगा. उम्मीद है कि मार्च, 2024 तक ये बसें सड़कों पर होगी और लोगों को आवागमन के लिए बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी.

Electric Buses

मौजूदा समय में GMCBL के पास 150 CNG बसें है और ये द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर, गुड़गांव-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे आदि रूट पर सफर कर रही है लेकिन अब इन मुख्य सड़कों पर सैकड़ों रिहायशी कालोनियां विकसित हो चुकी है. लाखों की आबादी यहां रहने लगी है तो उस हिसाब से यातायात सुविधा कम पड़ने लगी है और यात्रियों को मजबूरन आटो का सहारा लेना पड़ता है.

ये रूट किए गए हैं निर्धारित

GMCBL की योजना के तहत गुरुग्राम बस स्टैंड से गांव धर्मपुर, जेबीएम, बजघेड़ा बॉर्डर, राजेंद्रा पार्क और पालम विहार, गांव धनवापुर, बसई चौक, मांकडौला वाया चंदू, पलड़ा, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन वाया पटेल नगर, सेक्टर- 15 और सेक्टर- 31, राजीव चौक और मेदांता हास्पिटल होते हुए मिलेनियम सिटी सेंटर, शंकर चौक वाया इफको चौक, DLF ई- ब्लॉक वाया सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, DLF Phase-1मेट्रो स्टेशन, अर्जुन मार्ग मार्केट, झाड़सा और सेक्टर- 15, गुरुग्राम-सोहना रोड़ पर मारुति कुंज तक सिटी बसों का संचालन किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जानें क्या रहेगा रूट

इसके अलावा मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर- 109, शंकर चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, फरुर्खनगर से डाबौदा होते हुए पटौदी, पचगांव से जमालपुर होते हुए फरुर्खनगर, हयातपुर से पातली होते हुए मुबारिकपुर और न्यू कॉलोनी से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक संचालित होगी.

इसके अलावा डूंडाहेड़ा से साइबर सिटी होते हुए सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, कृष्णा चौक से उद्योग विहार, शंकर चौक होते हुए सिकंदरपुर, फरुर्खनगर से जमालपुर होते हुए हेलीमंडी, बसई चौक से सेक्टर 4-7, न्यू कॉलोनी, सेक्टर- 12 होते हुए गुरुग्राम बस स्टेंड, वाटिका चौक से IMT मानेसर, भौंडसी से दमदमा होते हुए सोहना बस स्टैंड तक चलाई जाएगी.

वहीं बादशाहपुर से आरटीसी भौंडसी, बादशाहपुर से CRPF कैंप कादरपुर, राजीव चौक से सीडी चौक होते हुए बेगमपुर खटौला, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से शंकर चौक होते हुए एंबीयंस मॉल, बादशाहपुर बस स्टैंड से सेक्टर- 70 होते हुए हसनपुर गांव तक चलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.