सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका, आज सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली | यदि आप भी इन दिनों सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. मौजूदा समय में सोने की कीमतों में हल्की सी तेजी दर्ज की गई है. घरेलू मार्केट के साथ- साथ ग्लोबल मार्केट में भी सोने के दामों में मजबूती देखने को मिली है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत 9.68 डॉलर की तेजी के साथ 2011.79 डॉलर प्रति ओस पर कारोबार कर रही है. चांदी की कीमतों में भी 0.35 डॉलर की मजबूती दर्ज की गई है.

GOLD SONA

देखिए आपके शहर में सोने की कीमत

जैसा कि आपको पता है कि भारत में शादी- विवाह के सीजन की शुरुआत हो चुकी है जिस वजह से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. सोने की कीमतों में जितनी उम्मीद की जा रही थी, उतनी वृद्धि दर्ज नहीं की गई है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो 22 कैरेट सोने की कीमत 57,550 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई है. इसके विपरीत, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 62,000 को पार कर गई है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमत 77 हजार रुपए को पार कर गई है, 1 किग्रा चांदी की कीमत 77,200 रुपये है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

ग्लोबल मार्केट में भी हुआ कीमतों में इजाफा

वहीं, कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 57, 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 62,290 रुपए प्रति 10 ग्राम और 1 किग्रा चांदी की कीमत 77,200 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है. सोना और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. धनतेरस के बाद से ही लगातार सोने की कीमतों में हल्का उछाल देखने को मिल रहा है.

ग्लोबल मार्केट में लगातार सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही है परंतु ग्लोबल मार्केट की तुलना में घरेलू बाजार में इतनी वृद्धि दर्ज नहीं की गई है. यदि आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो मौजूदा समय मे आपको सोना और चांदी खरीदने के लिए थोड़े ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.