ऑनलाइन फ्रॉड पर अंकुश लगाने की तैयारी में केंद्र सरकार, अब पेमेंट भेजने में होगी 4 घंटे की देरी

नई दिल्ली | ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड के लगातार बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार एक नया कदम उठाने की तैयारी कर रही है. इसके तहत, सरकार डिजिटल पेमेंट प्रकिया में कुछ बदलाव करने पर विचार कर रही है. सरकार ऐसे लोगों के बीच पहली बार होने वाली ट्रांजेक्शन के लिए लगने वाले न्यूनतम समय में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है.

Online Payment

सरकारी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दो यूजर्स के बीच 2 हजार रुपये से ज्यादा के सभी डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए टाइम लिमिट 4 घंटे सेट हो सकती है. हालांकि, नई प्रक्रिया को लेकर उम्मीद है कि इससे डिजिटल पेमेंट्स में कुछ कमी हो सकती है लेकिन अधिकारिकों का मानना है कि साइबरसिक्यॉरिटी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी हो गया है.

अगर यह प्लान फाइनल होता है तो Immediate Payment Service (IMPS), Real Time Gross Settlement (RTGS) Unified Payments Interface (UPI) के जरिए होने वाली डिजिटल पेमेंट इस दायरे में आ सकतीं हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

4 घंटे की होगी देरी

डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए इस प्लान में अकाउंट बनने पर ना केवल पहले ट्रांजेक्शन में लिमिट और देरी होगी बल्कि दो ऐसे यूजर्स जिनके बीच पहली बार डिजिटल पेमेंट प्रकिया हो रही है, उनके बीच भी 2 हजार रूपए से ज्यादा के लेन-देन के लिए भी चार घंटे की देरी होगी. चाहें उनकी पुरानी Independent Transaction History कैसी भी रही हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.